प्रश्न 1
सर्पदंश से रक्षक के रूप में पूजे जाने वाले लोकदेवता तेजाजी का जन्म कहाँ हुआ था?
- (1)ददरेवा (चूरू)
- (2)खड़नाल (नागौर)✓ सही उत्तर
- (3)कोलू (फलोदी)
- (4)बेंगटी (फलोदी)
उत्तर: (2) खड़नाल (नागौर)
व्याख्या
तेजाजी का जन्म नागौर जिले के खड़नाल में हुआ; ददरेवा गोगाजी का और कोलू पाबूजी का जन्मस्थान है।