प्रश्न 1
सूची-I (विटामिन) को सूची-II (कमी से होने वाला रोग/स्थिति) से सुमेलित कीजिए: सूची-I: A. विटामिन A B. विटामिन B1 C. विटामिन B3 D. विटामिन K सूची-II: 1. पेलाग्रा 2. रक्त का देर से जमना 3. रतौंधी 4. बेरी-बेरी सही कूट चुनिए:
- (1)A-3, B-4, C-1, D-2✓ सही उत्तर
- (2)A-3, B-1, C-4, D-2
- (3)A-2, B-4, C-3, D-1
- (4)A-4, B-3, C-1, D-2
उत्तर: (1) A-3, B-4, C-1, D-2
व्याख्या
विटामिन A की कमी से रतौंधी, B1 (थायमिन) से बेरी-बेरी, B3 (नियासिन) से पेलाग्रा तथा K की कमी से रक्त देर से जमता है।