प्रश्न 1
73वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1992 के तहत पंचायतों की वित्तीय स्थिति की समीक्षा करने एवं राज्यपाल को सिफारिशें करने के लिये कौनसी संवैधानिक संस्था बनायी गयी है?
- (1)राजस्थान राज्य आयोजना बोर्ड
- (2)राज्य वित्त आयोग✓ सही उत्तर
- (3)पंचायत समिति
- (4)जिला परिषद
उत्तर: (2) राज्य वित्त आयोग
व्याख्या
73वें संशोधन से जोड़े गए अनुच्छेद 243-I के अनुसार राज्यपाल हर पाँच वर्ष में पंचायतों की वित्तीय स्थिति की समीक्षा के लिए राज्य वित्त आयोग बनाते हैं।