प्रश्न 1
संविधान का कौन-सा अनुच्छेद कहता है कि 'भारत का एक राष्ट्रपति होगा'?
- (1)अनुच्छेद 52✓ सही उत्तर
- (2)अनुच्छेद 53
- (3)अनुच्छेद 54
- (4)अनुच्छेद 61
उत्तर: (1) अनुच्छेद 52
व्याख्या
अनुच्छेद 52 के अनुसार भारत का एक राष्ट्रपति होगा; अनुच्छेद 53 संघ की कार्यपालिका शक्ति राष्ट्रपति में निहित करता है।