प्रश्न 1
सूची-I (मैलवेयर) को सूची-II (विवरण) से सुमेलित कीजिए: सूची-I: A. वायरस B. वर्म C. ट्रोजन हॉर्स D. स्पाइवेयर सूची-II: 1. किसी होस्ट फ़ाइल से जुड़ जाता है और उस फ़ाइल के चलने पर फैलता है 2. उपयोगी सॉफ़्टवेयर जैसा दिखता है, पर इंस्टॉल होने पर सिस्टम को हानि पहुँचाता है 3. गुप्त रूप से उपयोगकर्ता की जानकारी एकत्र कर दूसरों को भेजता है 4. होस्ट फ़ाइल के बिना स्वयं नेटवर्क में फैलता है सही कूट चुनिए:
- (1)A-4, B-1, C-2, D-3
- (2)A-1, B-2, C-4, D-3
- (3)A-1, B-4, C-3, D-2
- (4)A-1, B-4, C-2, D-3✓ सही उत्तर
उत्तर: (4) A-1, B-4, C-2, D-3
व्याख्या
वायरस को होस्ट फ़ाइल चाहिए, वर्म नेटवर्क में स्वयं प्रतिलिपि बनाकर फैलता है, ट्रोजन हॉर्स असली सॉफ़्टवेयर का रूप धरता है और स्पाइवेयर गुप्त रूप से उपयोगकर्ता का डेटा एकत्र करता है।