प्रश्न 1
राजस्थान की जनगणना, 2011 से संबंधित कथनों पर विचार कीजिए – (I) राजस्थान की कुल जनसंख्या में से, 24.9% लोग नगरीय क्षेत्र में रहते थे। (II) राजस्थान में महिला साक्षरता दर 60.1% थी।
- (1)केवल (I) सही है✓ सही उत्तर
- (2)केवल (II) सही है
- (3)(I) व (II) दोनों सही हैं
- (4)न तो (I) ना ही (II) सही है
उत्तर: (1) केवल (I) सही है
व्याख्या
जनगणना 2011: राजस्थान के 24.9% (24.87%) लोग नगरीय क्षेत्रों में रहते थे, अतः (I) सही है। महिला साक्षरता 52.1% थी, 60.1% नहीं, अतः (II) गलत है।