प्रश्न 1
सुंडा जलडमरूमध्य इंडोनेशिया के किन दो द्वीपों को अलग करता है?
- (1)जावा और सुमात्रा✓ सही उत्तर
- (2)जावा और बाली
- (3)सुमात्रा और बोर्नियो
- (4)बोर्नियो और सुलावेसी
उत्तर: (1) जावा और सुमात्रा
व्याख्या
सुंडा जलडमरूमध्य जावा और सुमात्रा के बीच है तथा जावा सागर को हिंद महासागर से जोड़ता है; जावा को बाली से बाली जलडमरूमध्य अलग करता है।